गुरुवार, 17 नवंबर 2016

लक्ष्मी जंजीरा

लक्ष्मी जंजीरा-सफल व्यापार वर्धक प्रार्थना मंत्र विधि।।
अक्सर बहुत से व्यापारी मित्रों के सन्देश आते है कि कोई ऐसी विधि या मंत्र बताइये जिससे व्यापार में लाभ हो,वे मंत्र मांगते है इसका मतलब है कि वे महादेव कृत मंत्र विद्या में विश्वास रखते है।नीचे पोस्ट में आपको एक साबर मंत्र विधि दी जा रही है kroइसे कम से कम तीन महीने अवश्य करे ,ईश्वर ने चाहा तो आपको अवश्य लाभ मिलेगा।लाभ होने की अवस्था में आप दिनों की अवधि बड़ा सकते है।
।।विधि।।
इस मंत्र का प्रारम्भ आप मंगलवार या रविवार से कर सकते है। इस दिन आप देवी के दर्शन कर एवं प्रसाद रूप में खीर,बताशा,मीठा सुगन्धित पान जिसमे तम्बाखू ना हो ,कमल का पुष्प एवं जायफल देवी को प्रदान कर ,मंदिर में ही इस मंत्र को 108 बार जाप करे,जाप संपूर्ण होने के बाद देवी के चरणों से एक फूल अपने साथ अपने व्यापार स्थल पे ले आये एवं उस फूल को तिजोरी में रेशमी सोटन या फलालेन के कपडे में रख दे।अगले दिन से आप अपने व्यापारिक स्थल पे ,जहां आपकी गद्दी या कुर्सी पे कोई कपड़ा बिछाकर ,मंदिर से लाये फूल को अपनी बाई जंघा के नीचे रख कर 31 बार इस मंत्र का जाप करे।जाप संपूर्ण होने के बाद फूल को यथावत तिजोरी में स्थापित कर दे।ये क्रिया रोज करनी है।जाप करने के लिए आप रुद्राक्ष या कामलगट्ठे की माला का उपयोग कर सकते है ।माला नहीं होने की स्थिति में हाथो के पोरों पे भी जाप किये जा सकते है।इस पुष्प को 27 दिन नित्य पूजन करे एवं 28 वे दिन बहते पानी में विसर्जन कर दे,एवं पुनः 28 वे दिन मंदिर में जा के देवी को प्रसाद अर्पित कर फूल ले आये।
।।नियम।।
इस पूरी विधि में नियम ये है कि आप इस मंत्र को किसी व्यक्ति को बता नहीं सकते,मंत्र को जाप करते समय आपके होंठ तो हिलते रहे किन्तु सबद आपके कानो में सुनाई ना दे।31 बार मंत्र पढ़े बिना आप बिच में किसी से बात ना करे,मंत्र को आधे जाप में ना छोडे।
प्रयोग एवं मंत्र की गुप्तता बनाये रखे,मंदिर अकेले जाए।
व्यपार की गद्दी पे मदिरा का सेवन करके ना बैठे।
ये मंत्र विधि एक स्वर्ण व्यापारी ने मुझे लिख के बताई थी उसके अनुसार उसकी सफलता का राज यही मंत्र था।

।।मंत्र।।

जय जय जय लक्ष्मी भंडारी माई ।
सात दीप नव खंड दुहाई ।।
रिद्धि-सिद्धि के गुण लाई ।
ला व्यापार करावे ज्यूं चहु।।
त्युं कार्य करावे ओं ठ ओं ।।

*****जयश्री महाकाल****
******राहुलनाथ********
भिलाई,छत्तीसगढ़+919827374074(whatsapp)
फेसबुक पेज:-https://www.facebook.com/rahulnathosgybhilai/
***********************************************
                   ।। मेरी भक्ति गुरु की शक्ति।।
***********************************************
चेतावनी-हमारे लेखो को पढने के बाद पाठक उसे माने ,इसके लिए वे बाध्य नहीं है।हमारे हर लेख का उद्देश्य केवल प्रस्तुत विषय से संबंधित जानकारी प्रदान करना है किसी गंभीर रोग अथवा उसके निदान की दशा में अपने योग्य विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श ले।बिना लेखक की लिखितअनुमति के लेख के किसी भी अंश का कॉपी-पेस्ट ,या कही भी प्रकाषित करना वर्जित है।न्यायलय क्षेत्र दुर्ग छत्तीसगढ़
(©कॉपी राइट एक्ट 1957)

गोरख वाणी.. एक विश्लेषण

बड़े बड़े कूल्हे मोटे मोटे पेट,नहीं रे पूता गुरु सौ भेट।
षड षड काया निरमल नेत,भई रे पूता गुरु सौ भेट।।
।।गोरख वाणी।।११०।।

गुरु गोरखनाथजी महाराज अपनी वाणी में कहते है कि जिनके बड़े-बड़े कूल्हे होते है एवं जिनकी मोटे और बड़े बड़े पेट होते है उन्हें योग की जानकारी नहीं होती है और ऐसे योगियों एवं साधको को देखते ही समझ जाना चाहिए की उन्हें अभी तक अच्छा गुरु प्राप्त नहीं हुआ है।यदि साधक या योगी का शरीर खड़-खड़ यानी चर्बी के बोझ से मुक्त है और उसके नेत्र निर्मल एवं कान्तिमय है तो समझना चाहिए की उसकी गुरु से भेंट हो गई है।
अत्यधिक भोजन ग्रहण करने से शरीर में शुक्र,आलस एवं चर्बी का निर्माण अत्यधिम मात्रा में लगातार होता एवं इंद्रिया बलवती हो जाती है जिससे ज्ञान नष्ट हो जाता है।इसीलिए गुरुदेव कहते है कि साधक वो जो कभी भरपेट भोजन ना करे।भोजन खाने के बाद भी पेट में इतनी जगह होनी चाहिए की जितना भोजन लिया गया हो उतना ही।भोजन पुनः ग्रहण किया जा सके।अत्यधिक शुक्र के बढ़ने से काम-वासना का वेग साधक पे शीघ्रता से अपनी पकड़ बना लेता है।और ये काम-वासना के बढ़ जाने से एकाग्रता की कमी हो जाती है जिससे साधक को ईश्वर के मार्ग का अनुसरण करने में विलंब होता है।अत्यधिक बड़ा हुआ शुक्र यदि ,संयम की कमी के कारण नीचे की ओर गति करता है तो साधक की साधना पाताल में चली जाती है और साधक का पतन हो जाता है वही ऊपर की तरफ गति करता हुआ शुक्र काम को भस्म कर ,साधक का मार्ग प्रशस्त करता है।
अत्यधिक बड़ी हुई स्थूलता साधक को एकासन सिद्ध नहीं होने देती एवं ध्यान की अवस्था में शरीर नीचे की और धस्ता हुआ प्रतीत होता है।जितना सरल एवं चर्बी रहित शरीर होगा उतनी ही पूर्ति एवं एकाग्रता प्राप्त होते जाती है।
इसके विपरीत यदि साधक स्थूल शरीर वाला भी है एवं गुरु कृपा से कुंडलिनी सिद्धि प्राप्त हो जाती है तो कुंडली के जागते ही "माँ कुण्डलिनी" जो बहुत जन्मो से भूखी होने के कारण ,साधक के शरीर की सारी चर्बी को निगल लेती है ऐसी अवस्था में साधक जो भोजन खाता है वह भी माँ कुण्डलिनी की भेंट चढ़ जाता है,और साधक को एक सुगठित एवं गोल काया की प्राप्ति हो जाती है।मेरा आशय यह है कि सिद्ध साधक वही है जो आलस से कोसो दूर हो,जिसे सिद्धासन(साढ़े तीन घंटे)सिद्ध हो।आंतरिक ध्यान एवं अंतर साधना में साधक के नेत्र निर्मल एवं काँतिवान हो जाते है वाणी मधुर हो जाती है इसके विपरीत बाह्य त्राटक,एवं वस्तु त्राटक की अवस्था में साधक के नेत्र बड़े एवं रक्तिम हो जाते है जो एक सिद्ध अवस्था नहीं होती।

थोड़ा बोलै थोड़ा षाइ तिस घटि पवनां रहै समाई।
गगन मंडल से अनहद बाजै प्यंड पड़ै तो सतगुरु लाजै।।
।।गोरखवाणी ३२।।

गुरुदेव कहते है जो थोड़ा बोलता है और थोड़ा ही खाता है उसके शरीर में पवन(वायु) समाया रहता है।अत्यधिक बोलने से,अत्यधिक फूंकने से,अत्यधिक खाने से शरीर में वायु बचता नहीं है या फिर कम मात्रा में रहता है।इस वायु के द्वारा ही गगन मंडल तक पहुचा जा सकता है।
इस पवन का ही चौसठ संधियों में आवागमन होने से ,साधक का काया कल्प हो जाता है।अत्यधिक बोलने से,अधिक सबद का निर्माण होता है ये सबद की धारा ही सृष्टि का निर्माण करती है।अलग अलग सबद बोलने से ,अलग अलग सृष्टि का निर्माण होता है अतः साधक को चाहिए की वो मात्र गुरु सबद का ही चिंतन मनन करे क्योकि गुरु सबद में ही परमात्मा परमतत्व का वास होता है।
गगनमंडल(मस्तिष्क) का स्थान,ब्रह्मरंध में होता है जहां गुरु की गादी उपस्थित होती है।इस स्थान ने ही अनाहद नाद का गुंजन होता रहता है।
गुरुकृपा से अमरतत्व प्राप्त करने का सुलभ साधन हमारे ही भीतर होने के बाद भी यदि साधक या शिष्य के शरीर का आलस या अज्ञान से शरीर का नाश हो जाए तो ये सद्गुरु के लिए लज्ज़ा की ही बात है।

अवधू अहार तोडो निद्रा मोड़ो कबहुँ न होइगा रोगी।
छठै छ मासै काया पलटिबा ज्यूँ को को बिरला बिजोगी।।
।।गोरखवाणी३३।।

गुरुदेव कहते है कि अपने आहार को तोड़ देना चाहिए यानी आहार उतना ही लेना चाहिए जिससे साधना की आवश्यकतानुसार ऊर्जा का निर्माण हो सके और इस पांच भौतिक शरिर की रक्षा हो सके ।अत्यधिक आहार से निर्मित अत्यधिक ऊर्जा आलस एवं काम वासना को जन्म देती है जो साधक के लिए जहर के समान ही होती है।आहार के समान ही साधक को अपनी निंद्रा को मोड़ देना चाहिए यानी प्रथम तो सोना ही नहीं चाहिए एवं अत्यधिक आवश्यकता होने से 3 घंटे ही सोना चाहिए।ऐसा करने से साधक हर छै मॉस में अपनी काया को पलट देता है पलटने से आशय काया को बदलने से है।इस क्रिया से साधक का शरीर चर्बी,एवं आलस से मुक्त हो कर पूर्ण रूप से बदल जाता है।साधक कभी रोगी नहीं होता।इस योग की क्रिया को करना सभी साधको के वश की बात नहीं होती कोई विरला एवं गुरु आदेशो को मानने वाला शिष्य ही इस चमत्कारी करतब को कर दीखता है।

*****जयश्री महाकाल****
******राहुलनाथ*****
भिलाई,छत्तीसगढ़+919827374074(whatsapp)
फेसबुक पेज:-https://www.facebook.com/rahulnathosgybhilai/
***********************************************
                   ।। मेरी भक्ति गुरु की शक्ति।।
***********************************************
चेतावनी-हमारे लेखो को पढने के बाद पाठक उसे माने ,इसके लिए वे बाध्य नहीं है।हमारे हर लेख का उद्देश्य केवल प्रस्तुत विषय से संबंधित जानकारी प्रदान करना है किसी गंभीर रोग अथवा उसके निदान की दशा में अपने योग्य विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श ले।बिना लेखक की लिखितअनुमति के लेख के किसी भी अंश का कॉपी-पेस्ट ,या कही भी प्रकाषित करना वर्जित है।न्यायलय क्षेत्र दुर्ग छत्तीसगढ़
(©कॉपी राइट एक्ट 1957)

बुधवार, 16 नवंबर 2016

शिवोहं-तंत्र एवं शक्ति का परिचय

शिवोहं-तंत्र एवं शक्ति का परिचय
ब्रह्मा जी ने शक्ति से प्रश्न किया की हे देवी आप स्त्री है या पुरुष?
इस प्रश्न के उत्तर में देवी ने कहा हे ब्रह्मा !"पुरुष और मैं एक ही हूं।मुझमे और पुरुष में कोई भी भेद नहीं है जो पुरुष है,वही मैं हूँ और जो मैं हूं,वही पुरुष हैं।"
इसीलिए तंत्र कथनानुसार "सच्चिदानंदरूपिणी देवी की स्त्री,पुरुष एवं शुद्ध ब्रह्म रूप में उपासना करनी चाहिए।
यहां हम कह सकते है कि इस संसार के अन्तर में निवास करने वाली निर्विकार सत्ता का नाम ही "शिव"है और उसकी क्रिया का नाम ही शक्ति है।शिव इस शक्ति के बिना क्रिया हीन हो जाते है क्योंकि चित्,आनंद,इच्छा,ज्ञान एवं क्रिया शक्ति जैसे सभी प्रधान नाम इस शक्ति के ही।शिव पुराण के अनुसार शिव-शक्ति का संयोग ही परमात्मा है। शिव की जो पराशक्ति है उससे चित्‌ शक्ति प्रकट होती है। चित्‌ शक्ति से आनंद शक्ति का प्रादुर्भाव होता है, आनंद शक्ति से इच्छाशक्ति का उद्भव हुआ है,
जहां भी कोई क्रिया होगी वो शक्ति ही कहलायेगी,फिर वो ध्यान-धारण,श्रवण,दर्शन,भोजन,ज्ञान,योग,त्राटक,साधना,अध्यन या भक्ति ही क्यों ना हो।पूर्णतः निष्क्रिय अवस्था ही शिव है बाकी सब शक्ति है।

अर्द्धनारीनरवपु: प्रचंडोSति शरीरवान ।
विभजात्मानभिट्युक्तवा तं ब्रह्मान्तर्द धेतत:।।

अर्थात सृष्टि के आरंभ  में रुद्र आधे शरीर से पुरुष और आधे शरीर से नारी हुए यह जानकर ब्रहमा संतुष्ट हुए और उसका विभाजन की प्रेरणा दी ताकि सृष्टि का संचालन किया जा सके।
शास्त्रों ने पुरुष को  तभी पूर्ण माना है जब उससे नारी संयुक्त हो जाती है नारी के अभाव में वह अपूर्ण,अधूरा रहता है
भविष्य पुराण के सातवें अध्याय में लिखा है
"पुमाबद्ध पुमास्तावद्यावाद्भार्या"

पुरुष का क्लेवर तब तक  पूर्णता को प्राप्त नहीं करता जब तक कि उसके आधे अंग को आकार नारी नहीं भर देती।।

शक्ति शिव की अभिभाज्य अंग हैं। शिव नर के द्योतक हैं तो शक्ति नारी की। वे एक दुसरे के पुरक हैं। शिव के बिना शक्ति का अथवा शक्ति के बिना शिव का कोई अस्तित्व ही नहीं है। शिव अकर्ता हैं। वो संकल्प मात्र करते हैं; शक्ति संकल्प सिद्धी करती हैं।शिव सागर के जल के सामान हैं तथा शक्ति लहरे के सामान हैं। लहर है जल का वेग। जल के बिना लहर का क्या अस्तित्व है? और वेग बिना सागर अथवा उसके जल का? यही है शिव एवं उनकी शक्ति का संबंध। आएं तथा प्रार्थना करें शिव-शक्ति के इस अर्धनारीश्वर स्वरूप का इस अर्धनारीश्वर स्तोत्र द्वारा।शिव में जो ई की मात्रा है, वह शक्ति का ही प्रतीक है और अगर शिव से ई की मात्रा हटा दी जाए, तो वह महज शव रह जाता है। शक्ति जब शांत होती है, तब वह शिव कहलाती है। ये दोनों तत्व ब्रह्मांड का आधार हैं।

शिव के अवतार के साथ यदि महाविद्या का भी वर्णन हो, तब शिव के दस अवतारों की चर्चा की जाती है। यहां पर प्रत्येक अवतार के साथ उनकी शक्ति का वर्णन है। दस महाविद्याओं में शिव की दस शक्तियां आ जाती हैं। विद्या का अर्थ शक्ति भी होता है। अत: दस महाविद्याएं या महाशक्तियां एक ही हैं।

भगवान शिव का पहला अवतार ‘महाकाल’ अवतार है। यह अवतार सद्वृत्ति वाले प्राणियों को भक्ति और मुक्ति देने वाला है तथा उसकी महाकाली शक्ति भक्तों की इच्छा पूर्ण करती हैं। भगवान रुद्र का दूसरा अवतार ‘तारा’ नाम से हुआ है। यह अवतार सज्जन प्राणियों तथा अपने भक्तों, सेवकों को सुख व मुक्ति प्रदान करता है। तीसरा अवतार ‘बाल भुवनेश’ है, जिनकी बाला भुवनेशी नामक शक्ति हैं। भगवान शिव का चतुर्थ अवतार ‘षोड्श विद्येश’ हुआ, जिनकी षोड्शी शक्ति हुईं। इनकी  अर्चना से पाप नष्ट होते हैं। पांचवां अवतार ‘भैरव’ हैं, जिनकी गिरजा नामक भैरवी शक्ति हैं। भगवान रुद्र का छठा अवतार ‘छिन्नमस्तक’ है।
इनकी छिन्नमस्तका गिरजा नामक शक्ति हैं। भगवान शिव का सातवां अवतार ‘धूम्रवान’ नाम से हुआ, जिसकी धूमवती नाम की शक्ति हैं। आठवां अवतार ‘बगलामुख’ नाम से हुआ, जिसकी बगुलामुखी नामक शक्ति हैं। इस अवतार की आराधना से प्रबल से प्रबल शत्रु निस्तेज हो जाता है। शत्रु नाश के लिए इस अवतार की आराधना करनी चाहिए। नवां अवतार ‘मातंग’ नाम से हुआ। इनकी मातंगी शक्ति सज्जन व्यक्तियों के लिए शुभ, मुक्ति तथा भुक्ति देने वाली हैं। दसवां अवतार ‘कमल’ नाम से हुआ। इनकी शक्ति कमला हैं, जो भक्तों का पालन करने वाली हैं।
भगवान शिव के दसों अवतार तंत्र शास्त्र से सम्बंध रखते हैं। इनकी शक्तियों की महिमा अद्भुत और अलौकिक है।
शिव कारण हैं; शक्ति कारक।
शिव संकल्प करते हैं; शक्ति संकल्प सिद्धी।
शक्ति जागृत अवस्था हैं; शिव सुशुप्तावस्था।
शक्ति मस्तिष्क हैं; शिव हृदय।
शिव ब्रह्मा हैं; शक्ति सरस्वती।
शिव विष्णु हैं; शक्त्ति लक्ष्मी।
शिव महादेव हैं; शक्ति पार्वती।
शिव रुद्र हैं; शक्ति महाकाली।
शिव सागर के जल समान हैं। शक्ति सागर की लहर हैं।

देवी भागवत में सावित्री सी पूछने देवी भागवत में सावित्री की पूछने पर यमराज ने शक्ति तत्व को समझाते हुए कहा वे भगवती सर्व आत्मा सब का है उनको सबका ईश्वर और कारणों का भी कारण समझो वही सब को आदि और सबका परी पालन करने वाली है विनीत रूपी नित्यानंद आकृति रहित निरंकुश निर्गुण निरा में तथा आशंका रहित है वही निर्मित सबकी सर्व साक्षी सबकी आधार पर आ तक पर फरमाया विशिष्ट मुड़ स्थिति तथा सभी विकारों को उत्पत्ति करने वाली है परमात्मा ही प्रकृति से मिलकर प्रकृति खाने लगते हैं प्रकृति ही शक्ति महामाया सच्चिदानंद धारण कर दी है वह रूट रहित होकर भी भक्तों पर अनुग्रह करने की हेतु विभिन्न रूपों को धारण करती है

जिस तरह श्वेत, पित्तादि सभी रंग काले रंग में विलीन हो जाते हैं उसी प्रकार समस्त भूत (पंचतत्व)का विलनीकरण प्रकृति में हो जाता है इसलिए योगी जनों की उपास्य, निर्गुण,निराकरण पराशक्ति कृष्ण वर्ण की वर्णन की गई है अविनाशी कालस्वरुप अव्यय महाकाली के ललाट में दो चंद्रकला का चिन्ह बतलाया गया है उसका आशय यही है कि वह चंद्र सूर्य और अग्निरूपी नेत्रो से समस्त जगत का निरीक्षण कर रही है इसलिए उसके तीन नेत्र कहे गए है एवं वह समस्त प्राणियों को ग्रास करती है और अपने कालरूपी दांतो द्वारा चबा डालती है इसी से उसके वस्त्र रक्तवर्ण के कहे गए है विपत्ति काल में वह सज्जनों की रक्षा भी करती है इसिलिए उसके हाथ में वर और अभय बताए गए हैं वह देवी रोज गुण जनित विश्व में व्याप्त है इसलिए लाल कमल पर विराजमान बतलाया गया है वह कालरुप और समस्त जीवात्मा की साक्षी स्वरुप देवी मोहरूपी मदिरा पिकर नृत्य करने वाले काल को देख कर हंस रही है ।
यह देवी की प्रतिकात्मक स्वरुप का वर्णन है उसका स्वभाविक शुक्ष्म और दार्शनिक रूप तो कुछ और ही है।

देव्यअथर्वशीर्ष में देवी ने कहा की प्रकृति-पुरुषात्मक जगत का अभिर्भाव मुझसे ही हुआ है और मैं ब्रह्मस्वरूपिणी हूं-

।।अहं ब्रह्मस्वरूपिणी मत्त: प्रकृतिपुरुषात्मकं जगत न्यंचाशून्यनच।।

और यह भी घोषणा की है कि मैं ही जगत हूं

"अहमखिलंहम जगत"

भगवती ने माया से भी अपने अभेद का वर्णन किया है और कहां है की माया शक्ति ही विश्व का निर्माण करती है व्यवहारिक रूप से जो माया और अविद्या है वह भी मुझसे अलग नहीं है
देवी के विराट रुप का वर्णन इसप्रकार किया गया है

व्यवहारदृशायेयं विद्यामामेति विश्रुता।
तत्वदृष्टया तू वासत्येव तत्वमेवास्ति केवलं।।

उस विराट रुप का स्वर्ग-मस्तक,सूर्य और चंद्रमा-नेत्र,दिशाएं-कान,वायु- प्राण, ह्रदय-जगत,टांगे-पृथ्वी,व्योम-नाभि,नक्षत्र-छाती,महर्लोक-कंठ,जनलोक-मुख,देवता-बाहूं,अश्वनीकुमार-नासिका,मुख-अग्नि,पलकें- दिन-रात,समुद्र-पेट,पर्वत-हड्डी,नदी-नाड़ी,वृक्ष-केश,दोनों संध्याये-वस्त्र,चंद्रमा-मन,विज्ञान-शक्ति-विष्णु,अंतकरण-महेश,शब्द-श्रवण, गंध-घ्राणेन्द्रिय,रस-रसना,मुख-अग्नि है।

।।देवी साधना व् नैतिक पक्ष।।
देवी उपासना की स्थापना का उद्देश्य यही है कि समाज में स्त्रियों के प्रति आदर और सम्मान के भाव का जागरुक होना जिस तरह साधक अपने इष्ट देवी को जगत माता के रूप में देखता है उसी तरह से विश्व की हर स्त्री में वह अपने इष्ट देव का ध्यान करें और उसे पवित्र भाव से देखें ,ऋषियों ने अनुभव किया था कि मनुष्य की इंद्रियां बलवान घोड़ों की तरह सशक्त होती है वह अपनी तृप्ति के लिए,उसे अपने इच्छित मार्ग पर घसीट कर ले जाती है इंद्रियों के वश में होकर मनुष्य अंधा हो जाता है उसकी सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है विवेक उसका साथ छोड़ देता है इंद्रियां रूपी घोड़े जहां ही उसे ले जाते हैं मदमस्त हाथी की भांति वो उसका पीछा करता है और गड्ढे में गिर जाता है इतिहास साक्षी है कि बड़े-बड़े ऋषि-मुनि भी कभी-कभी इंद्रियों को अपने वश में ना रख सके ।उनके पैर डगमगाए और वह गलत रास्ते पर चल पड़े,जिससे आज तक उनके माथे का कलंक का टीका लगा हुआ है विश्वामित्र जैसे महान तपस्वी ऋषि जिन्होंने नवीन सृष्टि की रचना का सहारा किया है वह भी एक अपसरा के काम जाल में फस गए और् भोग-क्रिया में लंबे समय तक लिप्त रहे, जिससे उनका तेज क्षीण हो गया पाराशर मुनि नदी पार करते हुए नाव में नाविक की कन्या पर आसक्त हो गए उनके मन में कामवासना आंधी और तूफान की तरह आई और नाव में ही उन्होंने अपनी ज्वार-भाटा की तरह उछलती तरंगों को शांत किया ।इतिहास में जहां-जहां ऐसे उदाहरणो को दोहराया  है वहां तबाही,बर्बादी और खून खराबी के अतिरिक्त और कुछ दिखाई नहीं दिया
हिंदू धर्म कहता है कि स्त्री को भोग की सामग्री मात्र मत समझो जीवन की पूर्णता प्राप्त करने के लिए उसे अपना जीवनसाथी मानो ।सृष्टि रचना के लिए प्रभुलीला का माध्यम समझो, यदि उसे सावधानी से न बरतोगे तो, वह नरक की खान बन जाएगी।।

*****जयश्री महाकाल****
******राहुलनाथ*****
भिलाई,छत्तीसगढ़+919827374074(whatsapp)
फेसबुक पेज:-https://www.facebook.com/rahulnathosgybhilai/
***********************************************
                   ।। मेरी भक्ति गुरु की शक्ति।।
***********************************************
चेतावनी-हमारे लेखो को पढने के बाद पाठक उसे माने ,इसके लिए वे बाध्य नहीं है।हमारे हर लेख का उद्देश्य केवल प्रस्तुत विषय से संबंधित जानकारी प्रदान करना है किसी गंभीर रोग अथवा उसके निदान की दशा में अपने योग्य विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श ले।बिना लेखक की लिखितअनुमति के लेख के किसी भी अंश का कॉपी-पेस्ट ,या कही भी प्रकाषित करना वर्जित है।न्यायलय क्षेत्र दुर्ग छत्तीसगढ़
(©कॉपी राइट एक्ट 1957)

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

शक्ति(नारी) उपासना एवं तंत्र भाग-02

शक्ति(नारी) उपासना एवं तंत्र भाग-02
तंत्र में नारी शक्ति का विशेष योगदानका भारतीय साहित्य को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया गया है इन दोनों भागो का नाम है निगम एवं आगम ।निगम से आशय है वो ज्ञान जो वेदों में संग्रहित किया गया है और आगम से आशय है वो ज्ञान जो तंत्रोक्त है एवं जिसे तंत्र कहा जाता है।इसमें विचारणीय विषय यह है कि निगम के प्रति सारे विश्व ने सम्मान का प्रदर्शन किया निगम के लिए उच्च कोटि के विद्वानों एवं दार्शनिको ने अपने बहुमूल्य जीवनका अधिकाँश समय निगम के सूत्रों को समझने,समझाने एवं प्रचार -प्रसार में पूर्ण किया  एवं उसे मूल रूप से ग्रहण भी किया ।और ठीक इसके विपरीत आगम को पूर्ण रूप से सफलता नहीं मिल पाई ,जिसके बहुत से कारणों में से एक है भक्ति भाव का होना या शक्ति भाव का।आप एक समय में किसी एक भाव पे ही कार्य कर सकते है ।आगम अपने आप में पूर्ण रूपेण शक्ति मार्ग रहा है।आगम तंत्र का मार्ग है यहां इच्छाओं को पूर्ण करने हेतु भक्ति का नहीं शक्ति का उपयोग किया जाता है फिर वो मारण हो मोहन हो या फिर उच्चाटन।वही निगम मात्र एक भक्ति का मार्ग है स्वयं को विसर्जित करने का मार्ग है,प्रभु या गुरु के चरणों में समर्पण का मार्ग है ।इस समाज में एक बहुत बड़ा झुण्ड है जो हमेशा भयभीत रहता है ना कुछ करता है और ना किसी को कुछ करने देता है।इस समाज में 50% लोग इस झुण्ड से जुड़े हुए है इनका आशय है कि वो परमात्मा सब को उसकी आवश्यकता के अनुसार फल देता है।इसी समाज में 20%लोग ऐसे भी है जो ना आगम को मानते है ना निगम को ,वे मात्र कर्म प्रधान ही है जितना वे काम करेंगे उतना उनको वेतन मिलेगा और वे उस वेतन में स्वयं प्रसन्न रहते है और प्रयास करते है कि उनका परिवार भी प्रसन्न रहे।वे ना भक्ति करते है ना शक्ति की व्याख्या करते है जो जैसा है उसे स्वीकार कर लेते है।इसी समाज में 10%लोग ऐसे भी होते है जो आवश्यकता अनुसार आगम एवं निगम में भटकते रहते है अपना रूप कभी आगमनी एवं निगमी  बनाते रहते है ये किसी के नहीं होते ये बहुरूपिये मात्रा होते,इनका नारा होता है"जहां फटे बम ,वहां बसे हम,ये पूर्णतः बिन पेंदी के लोटे के समान  होते है।अब बजे 20%लोग ,ये आगम होते है तामसिक होते है शक्तिशाली होते है ये अपनी इच्छानुसार तंत्र का उपयोग कर हर परिस्थिति को अपने बस में करने में सक्षम होते है।तंत्र के शक्ति संप्रदाय की प्रमुख साधना "मातृका-साधना"है।किन्तु वेदों में भी इस मातृका साधना को खोजा जा सकता है वेदों में दिति,अदिति,सरस्वतीं,मही,ईला,सरमा जैसी देवियो का वर्णन मिलता है।मातृका साधना का वर्णन उपनिषदों में भी प्राप्त होता है।शक्ति साधना का बीज देखा जाए तो वेदों से ही है किंतु उस काल में पूर्ण रूप से इसपे कार्य या प्रचार नहीं हो सका,कारण इसका सामान्य से ही रहा होगा। समाज में का एक बहुत बड़ा हिस्सा कल भी सात्विक था और आज भी सामान्य ही है और ये हिस्सा संस्कारो के अनुसार ही प्रतिक्रिया करता रहा है ऐसे में जब एक जैसी बुद्धि वालो का जमावड़ा हुआ तब उन्होंने महसूस किया कि तंत्र उचित नहीं होगा समाज के लिए और अधिक लोगो की तंत्र को सहानुभूति उस काल में नहीं मिल पाई होगी।इसके विपरीत फिर भी इस संसार में मातृका साधना हर धर्म संप्रदाय में अपनी पकड़ बनाये हुए है और भविष्य को देखते हुए ऐसा मेरा अनुमान है कि सारा जगत तंत्र मय अवश्य होगा ,ऐसा कहने का आशय मात्रा है कुछ रूढ़िवादी परमपरा,जैसे गुरु शिष्य के बीच का विवाद या एक निष्ट नहीं होना ।शाक्त शक्ति पूजा में एक ही आराध्य होता है वो है शक्ति एवं गुरु पद मात्र यहाँ शिव को ही प्राप्त होता है,हां ये बात अलग है कि आप जिससे विद्या का ज्ञान प्राप्त करते है वे भी गुरु तुल्य ही होते है किंतु भीतर से देखा जाए तो गुरु एक मात्र शिव ही दिखते है,ये शिव ही अलग अलग मानव के रूप में प्रतिभिम्बित हो रहे है मूल में ये एक ही है।
सभी सभ्यताएं इस वचन पे एकमत है कि सृष्टि के आरम्भ में मात्र मातृका का ही अस्तित्व रहा है।इसी मातृका से सृष्टि का जन्म हुआ है।ये मातृका नाम माता शब्द का ही पर्यायवाची रहा है ये मातृका साधक की सहायता मातृस्वरूपा बन कर ही करती है।और यह सभी जानते है कि माता का प्रमुख गुण,दया एवं ममता ही है ऐसे में ये मातृका ही कामधेनु बन सब का पोषण करती है।भौतिक जगत की सभी कामनो की पूर्णता की पूर्ण रूपेश शक्ति होने के कारण ,जन समूह का ध्यान इस तरफ आकर्षित होना एक सामान्य सी घटना ही प्रतीत होती है।
प्राचीन काल से ही बेबिलोनिया में "अमा",मिस्र में आकाश की देवी"नूट",चीन में जल देवी "नुची",ग्रीक में बुद्धि की देवी "एथेंस",रोम में देवी "ओट्स",काबुल में "मिलाता" देवी,नेपाल में "मंजुश्वरी देवी",उत्तरी अफ्रीका तियामत,मलिता,इश्तर,इनिन्ना,सुमेर देश में "निन्नी" नन्ना या "इनिंन्ना,एवं सीरिया में इष्टरदेवी ये सब मातृका देवी की ही प्रतिमूर्ति है।
क्रमशः....
*****जयश्री महाकाल****
******राहुलनाथ********
(व्यक्तिगत अनुभूति एवं विचार )
भिलाई,छत्तीसगढ़+919827374074(whatsapp)
फेसबुक पेज:-https://www.facebook.com/rahulnathosgybhilai/
***********************************************
                   ।। मेरी भक्ति गुरु की शक्ति।।
***********************************************
चेतावनी-हमारे लेखो को पढने के बाद पाठक उसे माने ,इसके लिए वे बाध्य नहीं है।हमारे हर लेख का उद्देश्य केवल प्रस्तुत विषय से संबंधित जानकारी प्रदान करना है किसी गंभीर रोग अथवा उसके निदान की दशा में अपने योग्य विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श ले।बिना लेखक की लिखितअनुमति के लेख के किसी भी अंश का कॉपी-पेस्ट ,या कही भी प्रकाषित करना वर्जित है।न्यायलय क्षेत्र दुर्ग छत्तीसगढ़
(©कॉपी राइट एक्ट 1957)